{"_id":"5a15ad1e4f1c1bce408b86f9","slug":"15113701285-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेदारनाथ-बद्रीनाथ बाईपास मोटर का तिलोथ से लंबगांव तक होगा चौड़ीकरण- गोपाल रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ेदारनाथ-बद्रीनाथ बाईपास मोटर का तिलोथ से लंबगांव तक होगा चौड़ीकरण- गोपाल रावत
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने केदारनाथ-बदरीनाथ बाईपास (तिलोथ-धौंतरी लंबगांव मोटर मार्ग) के चौड़ीकरण के लिए लोनिवि के अधिकारियों को इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मार्ग के चौड़ीकरण के लिए राज्य योजना से एक करोड़ का बजट दिलाने की बात कही है।
लोनिवि गेस्ट हाउस में बुधवार को गंगोत्री विधानसभा के विधायक गोपाल रावत ने लोनिवि और यूजेवीएनएल के अधिकारियों के साथ बैठक की। विधायक ने प्रांतीय खंड लोनिवि उत्तरकाशी को तिलोथ डबल लेन पुल आठ माह के अंदर तैयार करने के निर्देश दिए। विधायक ने तिलोथ लंबगांव मोटर मार्ग को तिलोथ से लेकर लंबगांव तक चौड़ीकरण करने के लिए एक करोड़ रुपये राज्य योजना से दिलवाने की बात करते हुए प्रांतीय खंड लोनिवि के अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव व स्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। विधायक ने जोशियाड़ा क्षेत्र में जिन जगहों पर सड़क क्षतिग्रस्त है, वहां सीसीसी रोड बनाने के लिए 80 लाख राज्य योजना से दिलवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि विश्वनाथ मंदिर में सालभर यात्री आते हैं, लेकिन उन्हें पार्किंग की जगह नहीं मिलती है। वहीं पार्किंग कॉप्लेक्स के ऊपर म्यूजियम तैयार करने के निर्देश दिए। म्यूजियम में उत्तरकाशी के पौराणिक मंदिरों और देवताओं के अलावा प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की फोटो रखी जाएंगी। वहीं कलेक्ट्रेट में ऑडिटोरियम के सुदृढ़ीकरण व फर्नीचर व्यवस्था के लिए 15 लाख देने और शहीद सैनिकों के सम्मान में क्षेत्र में शहीद स्मारक बनाने के लिए विधायक निधि से पांच लाख देने की घोषणा की।