फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   सड़क में बेतरतीब रखे तनें बन रहे मुसीबत का सबब

सड़क में बेतरतीब रखे तनें बन रहे मुसीबत का सबब

Tue, 21 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
सड़क में बेतरतीब रखे तनें बन रहे मुसीबत का सबब
उत्तरकाशी। ऑल वेदर रोड को लेकर धरासू-यमुनोत्री मोटर मार्ग में काटे जा रहे चीड़ के पेड़ राहगिरों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। वन विभाग के अंतर्गत ब्रह्मखाल से राड़ी टॉप के बीच पेड़ों को काटने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन काटे गए पेड़ों को सड़क किनारे ही बेतरतीब तरीके से रखा गया है, जिससे वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

ऑल वेदर रोड योजना के तहत सड़क को चौड़ा करने से पूर्व किनारे के कुछ पेड़ों को काटने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन जिस लापरवाही से इस घुमावदार मार्ग में कार्य किया जा रहा, वह बड़ी समस्या बन गया है। स्थानीय निवासी चमन लाल शाह ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा कटे हुए पेड़ों को सड़क किनारे अनियोजित ढंग से रखा गया है, जिससे मार्ग संकरा हो गया है। इससे जाम सहित दुर्घटना की समस्या बनी हुई है। वहीं, रोड के बगल की पहाड़ी के ऊपर भी कटे हुए पेड़ों को बिना किसी सुुरक्षा इंतजाम के रखा गया है, जो कभी भी नीचे गिरकर बड़े हादसे को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन

उधर, प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पेड़ कटान का कार्य वन निगम द्वारा किया जा रहा है। अगर इसमें जनता की सुरक्षा को लेकर लापरवाही की जा रही है, तो उसे ठीक कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वन निगम के अधिकारियों सहित रेंज ऑफिसर को भी कार्य का निरीक्षण करने के आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed