{"_id":"5a1458c94f1c1b86698bcfc5","slug":"151128300112-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों महिला मजदूरों के शव भी किये बरामद, रेस्क्यू करने में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों महिला मजदूरों के शव भी किये बरामद, रेस्क्यू करने में दिक्कत
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। कैंपर वाहन दुर्घटना में लापता चल रहे दो महिला मजदूरों के शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिए हैं, लेकिन नदी से ऊपर खड़ी पहाड़ी होने की वजह से रेस्क्यू टीम शवों को सड़क तक नहीं पहुंचा पाई है।
गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से करीब दो किमी आगे एक कैंपर वाहन रविवार देर रात भागीरथी नदी में गिर गया था, जिसमें चालक की मौत हो गई थी। चालक का शव बीच में अटका होने की वजह से रेस्क्यूू टीम ने उसे सोमवार को निकाल लिया था। लेकिन कैंपर में सवार दो महिला मजदूर लापता चल रही थी। उनकी तलाश के लिए प्रशासन ने एसडीआरएफ के साथ रेस्क्यू अभियान सोमवार को दिनभर चलाया। हर्षिल थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी रेस्क्यू टीम को सुनीता (20) निवासी झारकोट नेपाल व सरिता (32) निवासी राजापाथार दुमका झारखंड के शव नदी में मिल गए हैं, लेकिन खड़ी पहाड़ी होने के कारण सड़क तक नहीं पहुंचाए गए हैं। संभवत: रात तक या बुधवार तक दोनों शवों को सड़क तक पहुंचाया जा सकेगा।