फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   प्रधानों ने काले झंडे के साथ किया ब्लॉक मुख्यालयों में प्रदर्शन

प्रधानों ने काले झंडे के साथ किया ब्लॉक मुख्यालयों में प्रदर्शन

Mon, 20 Nov 2017 10:30 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
प्रधानों ने काले झंडे के साथ किया ब्लॉक मुख्यालयों में प्रदर्शन
उत्तरकाशी। पंचायतीराज मंत्री अरविंद पांडेय के विरोध मेें डुंडा ब्लॉक और भटवाड़ी ब्लॉक मुख्यालयों में प्रधानों ने काले झंडों के साथ विरोध प्रदर्शन कर मंत्री के इस्तीफे की मांग की। प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गिरवीर सिंह परमार के नेतृत्व में प्रधानों ने पंचायतीराज मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पंचायती काला दिवस मनाया।
विज्ञापन

प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गिरवीर परमार ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से 16 नवंबर को हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सम्मेलन में देरी से पहुंचे पंचायतीराज मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों को अपशब्द कहे, जिसकी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि घोर निंदा करते हैं। इसके विरोध में ही प्रधान संगठन ब्लॉक मुख्यालयों में काले झंडों के साथ पंचायतीराज मंत्री का विरोध कर रहा है। प्रधानों ने कहा कि हरिद्वार सम्मेलन में मंत्री की ओर से दिए गए बयान की हम घोर निंदा करते हैं और सरकार से पंचायतीराज मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही मंत्री का इस्तीफा नहीं लिया गया था। सभी प्रधान मिलकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन धीरज शाह, ब्लॉक प्रमुख कनकपाल परमार, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश बिष्ट, प्रधान कल्याण सिंह, भगत सिंह, बबीता परमार, चंद्रकला, ज्योति, विजय चंद नेगी आदि शामिल रहे। जबकि भटवाड़ी में प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अनिल रावत, जोशियाड़ा प्रधान संतोष शाह, तिलोथ प्रधान गुलराज सिंह, विपिन राणा, साड़ा प्रधान विजेंद्र सिंह, भटवाड़ी प्रधान संजीव नौटियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed