फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   संदीप की पेंटिंग को मिली राष्ट्रीय स्तर में पहचान

संदीप की पेंटिंग को मिली राष्ट्रीय स्तर में पहचान

Wed, 25 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
संदीप की पेंटिंग को मिली राष्ट्रीय स्तर में पहचान
नौगांव। रवाईं घाटी के एक युवक की पेंटिंग को राष्ट्रीय स्तर की पेंटिंग प्रतियोगिता के टॉप थ्री में स्थान मिला है। क्वाड़ी गांव के संदीप द्वारा बनाए गए पहाड़ी युवती के चित्र को देहरादून के एमकेपी कालेज में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया गया था, जिसके लिए उसे महादेवी राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

देहरादून से बीएफए (बेचुलर आफ फाइन आर्ट) की पढ़ाई कर रहे संदीप कला के क्षेत्र में ही अपना भविष्य तलाश रहे हैं। वे अपने चित्रों के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति को दुनिया के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी श्रृंखला में बनाई गई पहाड़ी युवती के चित्र को उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया था, जिसे प्रतियोगिता की तीन सबसे अच्छी पेंटिंग में शामिल कर उन्हें महादेवी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed