{"_id":"59e0f1594f1c1b8d698b59c6","slug":"150791413617-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक गायक प्रीतम भरतवाण के जागरों में झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक गायक प्रीतम भरतवाण के जागरों में झूमे दर्शक
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्रीधाम में गंगोत्री पर्यटन महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में लोक गायक प्रीतम भरतवाण और लोकगायिका बीना बोरा ने गढ़वाली लोकगीतों की श्रृंखलाबद्ध प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं की जमकर तालियां बटोरी। लोकगायक प्रीतम भरतवाण ने जागरों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
गंगोत्री धाम में शुक्रवार को विधायक गोपाल सिंह रावत और भटवाड़ी उपजिलाधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने संयुक्त रुप से कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद गढ़वाली लोकगायक प्रीतम भरतवाण ने रुमा झूमा वाली संध्या...., शिव गंगा नयोला माता गंगा...., जै, जै मैया माता राज राजेश्वरी..., मधुवन मुरुली बजदी...., धवादि लगांदौ हे राजी रखी मां...., शिव जी कैलास रंदन..., जैसे कई श्रृंखलाबद्ध गीतों और जागरों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को भरपूर मनोरंजन किया। लोकगायिका बीना बोरा ने जय भंडारी बोले भंडारी...., समेत अनेक भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। अनिल कुमार, समीर भरतवाण, सूरत और राकेश ने सहगायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन अनिल गोदियाल और जितेंद्र पंवार ने किया। इस दौरान विनोद चौहान, रुकमेश नौटियाल, प्रदीप, गौरव मैठाणी और विजेंद्र ने संगत में साथ दिया। इस मौके पर मुकेश सेमवाल, गणेश सेमवाल, संजीव सेमवाल, सुधांशु सेमवाल, सुरेश सेमवाल, सतेंद्र सेमवाल आदि मौजूद थे।