{"_id":"59df9fdf4f1c1b72548b70ca","slug":"150782774117-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया अथॉरिटी व नागरकि उड्डयन विभाग के अधिकारी पहुंचे चिन्यालीसौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर इंडिया अथॉरिटी व नागरकि उड्डयन विभाग के अधिकारी पहुंचे चिन्यालीसौड़
Updated Thu, 12 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)। एयर इंडिया अथॉरिटी (एआईए) की तीन सदस्यीय टीम और नागरिक उड्डयन विभाग उत्तराखंड के चीफ पायलट ने बृहस्पतिवार को चिन्यालीसौड़ में निर्माणाधीन हवाई अड्डे का जायजा लिया। टीम ने लैंडिंग प्वाइंट की तरफ से बनी रिटेनिंग वॉल के बाहर से अतिरिक्त एक आरसीसी की सपोर्टिंग दीवार बनाने की सलाह दी।
टीम ने रनवे और अन्य कार्यों का तकनीकी रूप से हवाई अड्डे का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने निर्माण एजेंसी को रिटेनिंग वॉल के बाहर सपोर्टिंग वाल बनाने और हवाई अड्डे के रनवे के दोनों तरफ के अंतिम छोर पर पीसीसी करने की भी सलाह दी है। इस दौरान एयर इडिया विमान अथॉरिटी के सदस्य चंद्रशेखर, संदीप कथौरिया, एसडी तिवारी, नागरिक उड्डयन विभाग उत्तराखंड के चीफ पायलट अशोक सेठी, निर्माण एजेंसी के परियोजना प्रबंधक घनश्याम सिह, सीपी अवस्थी, मुकेश तिवारी आदि शामिल रहे।
दूसरी ओर भारतीय सेना के ब्रिगेडियर जेएन पांडेय ने सेना के अन्य अधिकारियों के साथ चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे का स्थलीय निरीक्षण किया और हवाई अड्डे का निर्माण कार्य देख रहे परियोजना प्रबंधक से आपात स्थिति में और अन्य आपरेशन में क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध हो सकती है, के बारे में जानकारी ली। हालांकि सेना के अधिकारियों ने सेना के किसी भी अभियान के बारे में स्पष्ट नहीं किया।