फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   पूनम ने थाने से लेकर बाजार में गश्त लगाकर बाल मजदूरी व शोषण के खिलाफ जागरुक किया

पूनम ने थाने से लेकर बाजार में गश्त लगाकर बाल मजदूरी व शोषण के खिलाफ जागरुक किया

Wed, 11 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
पूनम ने थाने से लेकर बाजार में गश्त लगाकर बाल मजदूरी व शोषण के खिलाफ जागरुक किया
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में चार घंटे की थानाध्यक्ष ने खूब जलवा दिखाया। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर थाने का जिम्मा संभालते हुए उन्नीस वर्षीया पूनम ने बाल मजदूरी ही नहीं बंद कराई बल्कि पूरे नगर क्षेत्र में गश्त लगाकर बाल मजदूरी और शोषण के खिलाफ दुकानदारों को जागरूक किया।
विज्ञापन

हीना गांव की पूनम रावत ने बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे उत्तरकाशी थाने में पहुंचकर थानाध्यक्ष महादेव उनियाल से चार घंटे का चार्ज संभाला। इसके बाद थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूनम ने बाल मजदूरी और शोषण के खिलाफ एक नाटिका में थाना प्रभारी की भूमिका निभाई। एक थानाध्यक्ष केअंदाज में उन्होंने दुकान में काम कर रहे एक नाबालिग बच्चे को उसके घर तक पहुंचाया। इसके बाद पूनम थानाध्यक्ष के वाहन में नगर क्षेत्र की गश्त पर निकली। उनके साथ एक सिपाही भी रहा। उन्होंने जीजीआईसी के बाहर खुली दुकानों में बेचे जा रहे तंबाकू और गुटके आदि को लेकर दुुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि दुकान के सामने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को गुटका व तंबाकू न बेचें। इस संबंध में दुकान के आगे एक बोर्ड भी लगाया जाए। पास के होटलों का भी जायजा लेते हुए उन्होंने दुुकानदारों से स्पष्ट कहा कि अगर दुकान में शराब परोसते हुए पकड़े गए या शराब बरामद होती है, तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद पूनम उत्तरकाशी थाने लौटकर उन्होंने थानाध्यक्ष महादेव उनियाल को कार्यभार सौंपा।
विज्ञापन


बॉक्स-
समाज सुधारक बनना चाहती है पूनम
पूनम रावत उत्तरकाशी स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक की द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उसके पिता विरेंद्र सिंह रावत की हीना गांव के पास दुकान है। मां गृहणी है, जबकि घर में उसकी दादी के अलावा दो छोटी बहनें और एक छोटा भाई है। पूनम भविष्य में वह समाज सुधारक बनना चाहती है। इसके लिए जो भूमिका उन्होंने थानाध्यक्ष के रूप में आज निभाई है, उसे वह भविष्य में पाना चाहती है। वह कहती हैं कि इसके लिए वह खूब मेहनत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना है लक्ष्य
श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम और प्लान इंडिया के सहयोग से बालिकाओं में आत्म विश्वास जगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कोतवाली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम के परियोजना प्रबंधक गोपाल थपलियाल ने बताया कि यह पहला मौका है, जब यहां किसी लड़की को एक दिन के लिए कोतवाली का चार्ज दिया गया है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय से विशेष अनुमति ली गई थी। इसका उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्र की बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष तीन बालिकाओं को तीन गांव का प्रधान बनाया गया था। इस दौरान एसपी सुखवीर सिंह, थानाध्यक्ष महादेव उनियाल, कार्यक्रम समन्वयक अजय पंवार, शांति ठाकुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed