{"_id":"59d6647e4f1c1b72548b5d5e","slug":"15072227071-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्षोल्लास के साथ मनाई वाल्मिकी जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्षोल्लास के साथ मनाई वाल्मिकी जयंती
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिले में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम हुए। महर्षि वाल्मीकि मंदिर सेवा समिति के सदस्यों ने जिला मुख्यालय में भव्य शोभा यात्रा निकाली। इसमें वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए और महर्षि वाल्मीकि के साथ राम, सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान के रूप में सजे कलाकारों की झांकी निकाली गई। वाल्मीकि समुदाय के युवकों ने लाठी, मुगदर, तलवार आदि के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए। वाल्मीकि समुदाय के सचिव लक्ष्मण बागड़ी ने बताया कि आने वाले समय में जयंती को और भव्य मनाया जाएगा। इस मौके पर नरदीप सहदेव, अज्जू दीगिया, छोटेलाल, प्रदीप सहदेव, विजय कुमार, अंकित बागड़ी, नरेश, संगीता सेमवाल, अजय मुन्न आदि मौजूद थे।