{"_id":"59d664784f1c1ba9538b5cee","slug":"150722270110-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधन सहकारी कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधन सहकारी कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। साधन सहकारी समिति के आंकिक कर्मचारी संगठन ने लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी। कालीकमली धर्मशाला में आयोजित बैठक में संगठन ने जिला स्तरीय कैडर बनने एवं कैडर सचिवों के रिक्त पदों पर पदोन्नति करने की मांग की। कर्मचारियों ने जिले में समान कार्य के लिए समान वेतन देने, कर्मचारियों के लिए जिला स्तरीय कैडर बनाने, कैडर सचिवों के रिक्त पदों पर पदोन्नति की वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति करने आदि की मांग उठाई। बैठक में आशीष नौटियाल, रविंद्र सिंह, महेश सिंह, विजयपाल, सतेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, ज्ञान देई, मनीष राणा, अवतार सिंह, श्रीराम नौटियाल, सोमराज, अर्जुन सिंह और सुकेश कुमार आदि मौजूद थे।