{"_id":"59d664664f1c1b78548b5d3d","slug":"15072226842-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन पंचायतों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन पंचायतों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। वन पंचायतों के सरपंचों ने अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग के पूरा न होने पर 16 अक्तूबर को आंदोलन की चेतावनी दी है। कालीकमली धर्मशाला में आयोजित बैठक में सरपंचों ने शासन, प्रशासन व वन विभाग से वन पंचायतों के संवैधानिक अधिकार देने की मांग की। उन्होंने कहा कि, वन पंचायत का गठन हुए करीब डेढ़ साल हो गए, लेकिन अभी तक कोई भी बैठक नहीं कराई गई है। वहीं वन विभाग की ओर से किए गए कार्यों में भी वन पंचायतों को विश्वास में नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा वन पंचायत का गठन कर केवल खानापूर्ति कर दी है, जबकि उनके अधिकार अभी तक नहीं दिए गए हैं। उन्होंने जल्द कोई कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बैठक में प्रताप सिंह चौहान, कमलेश चंद्र शाह, प्रभा चटर्जी, शिव सिंह भंडारी, सरोजनी पंवार, कविता सेमवाल, रामचंद्र चौहान, अमरपाल राणा और सुवदा देवी आदि मौजूद थे।