{"_id":"59d515b94f1c1ba1538b594d","slug":"15071370058-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमुख के मंथन से निकलेगा गंगा संरक्षण का अमृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमुख के मंथन से निकलेगा गंगा संरक्षण का अमृत
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगा के संरक्षण को लेकर देश की दिग्गज हस्तियां गोमुख में मंथन करेंगी। नमामि गंगे के तहत होने वाली इस परिचर्चा का आयोजन नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग की ओर से किया जाएगा। इसके लिए 12 अक्तूबर को गोमुख में देश के विभिन्न विषयों के 30 से अधिक दिग्गज एक मंच पर जुटेंगे।
गोमुख में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत गंगोत्री में 10 अक्तूबर रात्रि को होगी। इस मौके पर संवेदना समूह की ओर से गंगा अवतरण पर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद भोजवासा में भोजपत्र के पौधे रोपे जाएंगे। 12 को गोमुख में नेशनल व लोकल मीडिया सहित यहां जुट रहे लोग गंगा संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। इस दिन कुछ लोग छह किमी ऊपर ट्रैक करके तपोवन भी जाएंगे। जबकि 14 को रामलीला मैदान उत्तरकाशी पहुंचने पर फ्लैग इन कार्यक्रम किया जाएगा। नमामि गंगे के सीईओ राघव लंघर कहते हैं कि निम के प्राचार्य कर्नल अजय कोठियाल सरकार का हिस्सा हैं। वे केदारनाथ में अपनी उपयोगिता साबित कर चुके हैं।