फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   14 बीट के चार फॉरेस्ट गार्डों के भरोसे गंगोत्री नेशनल पार्क की सुरक्षा

14 बीट के चार फॉरेस्ट गार्डों के भरोसे गंगोत्री नेशनल पार्क की सुरक्षा

Fri, 29 Sep 2017 10:07 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
14 बीट के चार फॉरेस्ट गार्डों के भरोसे गंगोत्री नेशनल पार्क की सुरक्षा
उत्तरकाशी। देश के पांच सबसे बड़े वन्य विहारों में से एक गंगोत्री नेशनल पार्क, कर्मचारियों की किल्लत से जूझ रहा है। सरकार की अनदेखी के चलते बहुमूल्य वन संपदा से भरपूर पार्क की सुरक्षा कुछ हिम्मती वन रक्षकों के भरोसे ही चल रही है। हालात ये हैं कि पार्क की 14 बीटों में सिर्फ 4 स्थाई फॉरेस्ट गार्ड ही तैनात हैं, जबकि क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और इसके महत्व को देखते हुए पार्क में फील्ड और ऑफिस स्टॉफ मिलाकर लगभग 60-70 कर्मचारी होने चाहिए।
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र में करीब 2390 वर्ग किमी हिस्से में फैले गंगोत्री पार्क की स्थापना वर्ष 1989 में की गई थी। शुरुआती वर्षों में उत्तरकाशी वन प्रभाग का हिस्सा रहने के बाद वर्ष 2009 में इसे स्वतंत्र प्रभाग घोषित किया गया था, जिसके बाद से ही वन प्रभाग को कर्मचारियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। स्नो लैपर्ड, हिमालयी भालू, रेड फॉक्स आदि दुर्लभ प्रजातियों के वास स्थल की सुरक्षा व शोध पर देश-विदेश के कई वन संस्थान भारी भरकम बजट खर्च करते हैं, लेकिन केंद्र व राज्य सरकारों की ओर से कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन

सहायक वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बीरी लाल भारती के अनुसार पार्क की निगरानी कई किमी लंबे ट्रैक रूटों से ही होती है, जिसके लिए पार्क में न तो कर्मचारी हैं और न ही उपकरण। पार्क में 1 उप निदेशक, 1 रेंजर, 1 बाबू, 3 फॉरेस्टर व 4 गार्ड के अलावा 25-30 संविदा कर्मचारी मौजूद हैं। जबकि यहां पर लगभग 60-70 स्थाई कर्मचारी होने चाहिए थे। इससे पार्क अधिकारियों को कई बार उत्तरकाशी वन प्रभाग के कर्मचारियों की मदद लेनी पड़ती है। संगठन द्वारा कई बार मांग करने के बाद भी विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट:
पार्क में स्थाई कर्मचारियों की थोड़ी कमी है, लेकिन संविदा कर्मचारियों की मदद से कार्यों को पूरा कर लिया जाता है। कर्मचारियों की ट्रेनिंग और सुविधाओं के लिए उचित व्यवस्था की गई है। नई नियुक्तियों के लिए उच्चस्तर पर बात चल रही है, जल्द ही कर्मचारियों की कमी दूर हो जाएगी और संसाधन भी बेहतर हो जाएंगे। - श्रवण कुमार, उप निदेशक, गंगोत्री नेशनल पार्क।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed