{"_id":"596e3dde4f1c1b0e4f8b467c","slug":"15003970936-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जगह-जगह आ रखे मलबा व बोल्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जगह-जगह आ रखे मलबा व बोल्डर
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री पैदल मार्ग पर जगह-जगह मलबा पत्थर बोल्डर आने से पैदल आवाजाही जोखिम भरी हो रखी है। लोनिवि का कोई जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी क्षेत्र में न रहने के कारण मलबा पत्थरों की सफाई नहीं हो पा रही है।
क्षेत्र में प्रतिदिन बारिश होने से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर राम मंदिर के आगे बोल्डर आने से यात्री टीनशेड को नुकसान हुआ है। इसके अलावा भैरव मंदिर के पास देव देखनी के निकट भी मलबा व बोल्डर आ रखा है। लोनिवि का कोई जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी क्षेत्र में न रहने से अभी तक सफाई नहीं हुई, जिससे डंडी कंडी मजदूरों को तीर्थयात्रियों को धाम में ले जाने के लिए भारी दिक्कत हो रही है। मंदिर समिति के प्रवक्ता बागेश्वर उनियाल, सचिव कृतेश्वर उनियाल ने विभाग पर धाम के प्रति लापरवाही का आरोप लगाया। इधर लोनिवि के जेई रविंद्र का कहना है कि मलबा हटाया जा रहा है। मजदूर की व्यवस्था हो रही है।