{"_id":"596cee374f1c1bf7708b45a3","slug":"150031116515-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनेरी गांव में धूम-धाम से मनाया फुल्या थौलु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनेरी गांव में धूम-धाम से मनाया फुल्या थौलु
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मनेरी गांव में रविवार को पहाड़ की संस्कृति का अनूठा संगम दिखाई दिया। गांव के पंचायत चौक पर ग्रामीण ढोल-दमाऊ की थाप पर देवी-देवताओं की डोली के साथ रासौ नृत्य में झूम रहे हैं।
थौलु के तीन दिन पहले गांव के ईष्ट देवता ने फुल्यारों (फूल लाने वाले लोग) का चयन कर उन्हें बुग्यालों में भेजा। रविवार को सुबह फुल्यार रंग-बिरंगे फूल लेकर गांव पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद गांव के पंचायत चौक पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद आराध्य नाग देवता, समेश्वर देवता, मां राजराजेश्वरी को फूल चढ़ाए गए। पूजा-अर्चना के बाद पंचायत चौक पर गांव की महिलाओं ने देव डोली के साथ रासौ नृत्य किया। इस बीच बाजगियों द्वारा समेश्वर देवता को प्रसन्न करने के लिए देव मंत्र (कफुआ) लगाया, जिस पर देवता पश्वा पर अवतरित हुआ और पश्वा 200 मीटर दूर से तेज धार वाले ढांगरी (फर्शा) पर चलकर ग्रामीणों सुफल दिया। इस मौके पर प्रधान संजीता रावत, महिला मंगल दल अध्यक्ष कुसमा देवी, प्रेम सिंह रावत, धीरेंद्र रावत, प्रेम सिंह रावत, जय सिंह, शिव सिंह, रामचंद, संजय बिष्ट, प्रताप रावत आदि मौजूद थे।