{"_id":"596a4a4f4f1c1b386e8b462e","slug":"15001381307-utter-kashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री हाइवे पर बाड़िया स्लिप जोन का नहीं हो पाया स्थाई समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री हाइवे पर बाड़िया स्लिप जोन का नहीं हो पाया स्थाई समाधान
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री राजमार्ग हनुमान चट्टी से पहले बाड़िया स्लिप जोन पर फिर से भू-धंसाव शुरू हो गया है, जिससे कई बार मार्ग पर यातायात प्रभावित हो रहा है।
बाड़िया स्लिप जोन का स्थाई समाधान न होने से एक ओर जहां आए दिन यातायात प्रभावित हो रहा है, वहीं बाड़िया ग्रामीणों के लिए भी यह सिरदर्द बना हुआ है। बाड़िया स्लिप जोन के मरम्मत व समाधान पर पिछले कुछ सालों में अभी तक लाखों खर्च हो चुके हैं। इसके बावजूद समस्या अभी भी बनी हुई है। हर बार बरसात आने पर यहां भूधंसाव सक्रिय हो जाता है। स्थाई समाधान के रूप में प्रशासन ने अभी तक यहां से न तो गांव को शिफ्ट किया है और न ही कोई वैकल्पिक मार्ग का रास्ता निकाला है। राष्ट्रीय राजमार्ग यमुनोत्री के अधिशासी अभियंता नवनीत पांडे का कहना है कि फिलहाल वहां जेसीबी मशीन आदि खड़ी रहती है, जिससे मार्ग बंद होने पर उसे समय से खोला जा सके। फिलहाल वहां वैकल्पिक मार्ग की भी गुंजाइश नहीं है।