फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   14 new view and selfie points being constructed on the Char Dham Yatra route.

Uttarkashi News: चारधाम यात्रा मार्ग पर बन रहे 14 नए व्यू और सेल्फी प्वाइंट

Mon, 21 Sep 2026 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 21 Sep 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
14 new view and selfie points being constructed on the Char Dham Yatra route.
यात्री प्रतीक्षालय अब यात्रियों की सुविधा व पर्यटन आकर्षण के बनेंगे नए केंद्र
विज्ञापन

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा मार्ग पर वर्षों से जर्जर पड़े यात्री प्रतीक्षालय अब यात्रियों की सुविधा और पर्यटन आकर्षण के नए केंद्र बनेंगे। जिला प्रशासन ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम, सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए 14 स्थलों के कायाकल्प की योजना शुरू की है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में लघु सिंचाई विभाग की ओर से चिन्हित स्थलों पर करीब 31.32 लाख रुपये की लागत से व्यू प्वाइंट, सेल्फी प्वाइंट और पथ-प्रदर्शक स्तंभ विकसित किए जा रहे हैं। योजना में भटवाड़ी, नौगांव, पुरोला और मोरी विकासखंडों के विभिन्न स्थल शामिल हैं। परियोजना के तहत हीना पार्किंग, मनेरी डैम झरना, डबरानी, सुक्कीटॉप, झाला, हर्षिल और गंगोत्री धाम के अलावा यमुनोत्री यात्रा मार्ग, लाखामंडल, पुरोला और मोरी में सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर यात्रियों को विश्राम के साथ प्राकृतिक और हिमाच्छादित दृश्यों को देखने और फोटोग्राफी का अवसर मिलेगा। अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई मदन मोहन शर्मा ने बताया कि 14 में से 10 निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। हीना पार्किंग में सेल्फी प्वाइंट, डबरानी में पथ-प्रदर्शक स्तंभ, पुरोला में व्यू एवं सेल्फी प्वाइंट तथा मोरी में यात्रा मार्ग के पुनरोद्धार और सेल्फी प्वाइंट का कार्य प्रगति पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed