{"_id":"5729a7374f1c1bcb795cd03a","slug":"uttarakhand-forest-fire-ranger-run-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में लगी आग, रेंजर आधे रास्ते से ही लौट गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में लगी आग, रेंजर आधे रास्ते से ही लौट गए
ब्यूरो / अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)
Updated Wed, 04 May 2016 01:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर में सोमवार को शीरी के जंगल में लगी आग गांव के पास तक पहुंच गई। आग से गांव के एक पूर्व सैनिक की गौशाला और सूखी घास के तीन ढेर राख हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर एसडीएम केएस टोलिया राजस्व टीम के साथ धधकती आग को बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के लिए चले ग्लेशियर रेंज के रेंजर अनंत राम के आधे रास्ते से लौटने पर एसडीएम ने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर लापरवाह रेंजर के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
बीते सोमवार को दूरस्थ क्षेत्र के शीरी के जंगल में भीषण आग धधक गई। आग इतनी भीषण थी कि वह गांव के पूर्व सैनिक प्रवीण सिंह के गौशाला तक पहुंच गई और देखते ही देखते पूर्व सैनिक की गौशाला और पास में रखे घास के तीन ढेर भी जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर तहसील मुख्यालय से एसडीएम टोलिया और राजस्व उप निरीक्षकों के अलावा क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे एसडीएम के नेतृत्व में आग बुझाने का काम तेजी से शुरू हुआ। एसडीएम की कड़ी मेहनत से आग फैलने से बच गई, इससे आसपास के घर भी बच गए। एसडीएम ने बताया कि ग्लेशियर रेंज के रेंजर भी सूचना पर मौके के लिए रवाना हुए, लेकिन वह खड़लेख से ही वापस लौट गए।
रतमटिया के बारातियों ने बुझाई जंगल की आग
गरुड़ (बागेश्वर)। विधानसभा क्षेत्र के आखिरी गांव लोहागढ़ी से लगे जंगल दो दिन से आग से धधक रहे हैं। वन विभाग की टीम आग बुझाने अभी तक लोहागढ़ी नहीं पहुंची है। जंगलों में आग लगने से जंगली जानवर अब आबादी की ओर रुख कर रहे है। लोहागढ़ी के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आग बुझाने को एनडीआरएफ की टीम को जल्द लोहागढ़ी भेजने की मांग की है।
बैजनाथ वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोहागढ़ी और अंग्यारी के जंगल दो दिन से आग से धधक रहे हैं।
लोहगढ़ी के जंगल में भारी मात्रा में पिरूल गिरा है। ऊंचे पहाड़ों पर स्थित इस जंगल की आग बुझाना ग्रामीणों के बस से बाहर है, हालांकि उन्होंने नीचे की आग बुझा ली है। मंगलवार को रतमटिया से लोहागढ़ी पहुंची एक बाराती दल ने जंगलों में लगी आग बुझाई। आग बुझाने में लोहागढ़ी के ग्रामीणों ने बारातियों को सहयोग दिया। उधर, गढ़खेत के हुनेरा, लमचूला, मैणीपालत, नरग्वाड़ी, उड़खुली, जितोली के जंगल आग से धधक रहे हैं। रेंजर हरीश खर्कवाल ने बताया कि वन कर्मी ग्रामीणों की मदद से जंगलों की आग बुझा रहे है।