फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarakhand election result 2022 47 thousand people choose NOTA

उत्तराखंड चुनाव रिजल्ट: 47 हजार लोगों को नहीं पसंद आया कोई नेता, दबाया नोटा का बटन

Fri, 11 Mar 2022 01:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 11 Mar 2022 01:26 PM IST
सार

नोटा ने कई प्रत्याशियों की जीत की उम्मीदें खत्म कर दीं, तो कईयों को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। नोटा के चलते अल्मोड़ा में हार-जीत का अंतर 141 वोटों का रहा।

विज्ञापन
Uttarakhand election result 2022 47 thousand people choose NOTA
NOTA

विस्तार

मतदाताओं को चुनाव आयोग ने कोई भी प्रत्याशी पसंद न होने पर नन ऑफ द अबव (नोटा) का विकल्प दिया हुआ है। उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में 46 हजार 837 मतदाताओं ने नोटा विकल्प को चुना। यानी कुल मतदान करने वालों में से 0.87 प्रतिशत मतदाताओं को कोई भी दल या नेता इस लायक नहीं लगा कि वे उसे वोट देते।

विज्ञापन


इससे नोटा ने कई प्रत्याशियों की जीत की उम्मीदें खत्म कर दीं, तो कईयों को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। जैसे अल्मोड़ा में हार-जीत का अंतर 141 वोटों का रहा। जबकि, यहां 398 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है। इसी प्रकार कई और सीटों पर भी नोटा ने हार-जीत का खेल बिगाड़ा है।
विज्ञापन


काऊ की सबसे बड़ी, तिवारी की सबसे छोटी जीत
विधानसभा चुनाव में भाजपा के रायपुर प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ की सबसे बड़ी 30052 वोटों के अंतर से जीत हुई। जबकि, अल्मोड़ा में कांग्रेस के प्रत्याशी की सबसे कम 141 वोटों से जीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 के मुकाबले इस बार सदन में ये नए चेहरे
पुरोला से भाजपा के दुर्गेश्वर लाल, यमुनोत्री से निर्दलीय संजय डोभाल, गंगोत्री से भाजपा के सुरेश चौहान, थराली से भाजपा के भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग से भाजपा के अनिल नौटियाल, केदारनाथ से भाजपा की शैला रानी रावत, प्रतापनगर से कांग्रेस के विक्रम सिंह नेगी, टिहरी से भाजपा के किशोर उपाध्याय, देहरादून कैंट से भाजपा की सविता कपूर, डोईवाला से भाजपा के बृजभूषण गैरोला, ज्वालापुर से कांग्रेस के रवि बहादुर, झबरेड़ा से कांग्रेस के विरेंद्र कुमार, खानपुर से निर्दलीय उमेश कुमार, मंगलौर से बसपा के सरवत करीम अंसारी, लक्सर से बसपा के मोहम्मद शहजाद पहली बार सदन पहुंचेंगे।


वहीं, हरिद्वार ग्रामीण से कांग्रेस की अनुपमा रावत, यमकेश्वर से भाजपा की रेनू बिष्ट, पौड़ी से भाजपा के राजकुमार पोरी, पिथौरागढ़ से कांग्रेस के मयूख मेहर, गंगोलीहाट से भाजपा के फकीर राम टम्टा, कपकोट से भाजपा के सुरेश गढ़िया, द्वाराहाट से कांग्रेस के मदन सिंह बिष्ट, रानीखेत से भाजपा के प्रमोद नैनवाल, अल्मोड़ा से कांग्रेस के मनोज तिवारी, जागेश्वर से भाजपा के मोहन सिंह, लोहाघाट से कांग्रेस के कुशल सिंह अधिकारी, लालकुआं से भाजपा के डॉ. मोहन बिष्ट, नैनीताल से भाजपा की सरिता आर्य, हल्द्वानी से कांग्रेस के सुमित हृदयेश, काशीपुर से भाजपा के त्रिलोक सिंह चीमा, रुद्रपुर से भाजपा के शिव अरोड़ा, किच्छा से कांग्रेस के तिलकराज बेहड़, नानकमत्ता से कांग्रेस के गोपाल राणा और खटीमा से कांग्रेस के भुवन कापड़ी पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष नए चेहरे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed