फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarakhand Election 2022 Voting Ends Know-How Is Voting Percentage in Comparison to 2017

Uttarakhand Election: उत्तराखंड में वोटिंग खत्म, जानिए 2017 के मुकाबले किस जिले में कितने लोगों ने डाला वोट?

Mon, 14 Feb 2022 06:31 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 14 Feb 2022 06:31 PM IST
सार

देवभूमि उत्तराखंड में आज वोटिंग हुई। यहां की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 632 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022 Voting Ends Know-How Is Voting Percentage in Comparison to 2017
उत्तराखंड चुनाव 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया लगभग समाप्त हो चुकी है। 632 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। शाम पांच बजे तक कुल 59.37% लोगों ने वोटिंग की है। अब तक जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके अनुसार पिछली बार के मुकाबले इस बार कम वोटिंग हुई है। 2017 में 64.8% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन



हरिद्वार में सबसे ज्यादा वोटिंग
उत्तराखंड के 13 जिलों में अब तक सबसे ज्यादा वोटिंग हरिद्वार में हुई है। यहां शाम पांच बजे तक 67.58% लोगों ने वोट डाला है। दूसरे नंबर पर उधमसिंह नगर है। यहां 65.13% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सबसे कम अल्मोड़ा में 50.65% मतदान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पांच विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वोटिंग?
विधानसभा सीट मतदान (%)
सितारगंज 73.50%
खानपुर 73.32%
ज्वालापुर 73.36%
हरिद्वार देहात 72.25%
भगवानपुर 71.20%

Image preview

2017 में लक्सर में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई थी
उत्तराखंड में 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा लक्सर में 81.7% मतदान हुआ था। सबसे कम सल्ट 47.1% लोगों ने वोट डाला था। 

2017 में यहां किसे कितनी सीटें मिली थीं
पार्टी   सीटें
भाजपा 57
कांग्रेस 11
निर्दलीय   02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed