{"_id":"d9825efa-add6-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"uttarakhand-congress-opposes-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के लिए 'दुष्ट' से 'अतिथि' हो गए मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के लिए 'दुष्ट' से 'अतिथि' हो गए मोदी
देहरादून/ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2013 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार तक ‘दुष्ट’ बताकर उनका विरोध कर रही कांग्रेस अब ‘अतिथि देवो भव’ की संस्कृति का राग अलापने लगी।
विज्ञापन
कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन स्थगित करने का ऐलान तो किया ही, उत्तराखंड सरकार ने मोदी को राज्य अतिथि बनाने का फैसला भी लिया।
निकाय चुनाव के चलते राज्य में आचार संहिता लागू होने के कारण इसके लिए सरकार को राज्य निर्वाचन आयोग से मंजूरी लेनी पड़ी।
गौरतलब है कि बाबा रामदेव के निमंत्रण पर नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे।
मोदी पर बुधवार को की गई टिप्पणी भारी पड़ता देख कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन से हाथ खींच लिया है। निकाय चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन हरिद्वार मे मोदी के पहुंचने से कांग्रेस में खासी बैचेनी है।
विज्ञापन
कांग्रेस को यह डर सता रहा है कि मोदी का जादू कहीं हरिद्वार में सर चढ़कर न बोलने लगे। इस स्थिति को देखते हुए बुधवार को कांग्रेस ने मोदी का पुरजोर विरोध करने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने बाकायदा प्रेस वार्ता में ‘दुष्ट मोदी वापस जाओ’ का नारा दिया था। हरिद्वार में मोदी के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया था। दूसरी ओर भाजपा के कुछ नेताओं ने इस मामले को बृहस्पतिवार को भुनाने की कोशिश भी शुरू कर दी थी।
चौतरफा दबाव पड़ता देख बृहस्पतिवार देर रात कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन से हाथ खींच लिया।
पार्टी प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि कांग्रेस ‘अतिथि देवो भव’ की संस्कृति पर विश्वास करती है। नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ही इसलिए किया जा रहा था कि मोदी की सांप्रदायिक नीतियों की ओर लोगों का ध्यान जाए।
कांग्रेस ने जो नारा दिया वह उस पर आज भी कायम है। पर मोदी क्योंकि राज्य में आ रहे हैं इसलिए विरोध वापस ले लिया गया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पार्टी का विरोध नरेंद्र मोदी की सांप्रदायिक एकता विरोधी नीतियों व उनके राष्ट्रीय एकता विरोधी चेहरे को बेनकाब करने पर केंद्रित था, जिसमें सफलता मिल गई है।
‘मोदी वापस जाओ’ नारे को भारी सफलता मिली है। इसका असर 30 अप्रैल को आने वाले चुनावी नतीजों में दिखाई देगा।