फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand cm harish rawat play holi

गुलाल उड़ाकर उत्तराखंड सीएम ने बढ़ाया मनोबल

Mon, 21 Mar 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Mar 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand cm harish rawat play holi
हरीश रावत ने होली खेली - फोटो : amar ujala

सूबे में चल रही सियासी गहमागहमी के बीच मुख्यमंत्री हरीश रावत ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में एक होली मिलन समारोह में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को गुलाल लगा उनमें जोश भरा।

विज्ञापन


धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में होली मिलन समारोह के बहाने क्षेत्रीय विधायक एवं खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने क्षेत्र में सियासी पकड़ को भी साबित किया। इस अवसर पर सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस सरकार बहुमत में है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा कि इस तरह की हल्की राजनीति कांग्रेस की परंपरा नहीं है।
विज्ञापन


हालांकि, सीएम ने सियासी उठापटक से अधिक होली और विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास पर अधिक बोला। दिनेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ खड़ा है। धनबल के दम पर भाजपा ने कांग्रेस को तोड़ने का जो षड्यंत्र रचा है उसमें वह कामयाब नहीं होगी। कांग्रेस सरकार बहुमत में है और इसे सिद्ध कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की मौजूदगी में रविवार को जीएमएस रोड स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में दिनेश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ  खड़ा है। इस मौके पर सीएम के साथ पहुंचे गृहमंत्री प्रीतम सिंह ने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ ही प्रदेश की जनता के दम पर कांग्रेस हर लड़ाई के लिए तैयार है।


इस दौरान रवि म्यूजिकल ग्रुप ने गीतों, कव्वाली आदि की प्रस्तुति दी। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रंग खेला। इस मौके पर कैंट बोर्ड क्लेमेंटटाउन के सुनील कुमार, जिला पंचायत सदस्य राजेश परमार, हयात खान सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed