फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarakhand: BJP will start Shaheed Samman Yatra for the martyred soldiers ahead of state election 2022

उत्तराखंड: वीरगति प्राप्त सैनिकों के लिए शहीद सम्मान यात्रा निकालेगी भाजपा, 1700 शहीद परिवारों तक पहुंचेगी पार्टी

Fri, 24 Sep 2021 06:49 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Fri, 24 Sep 2021 06:49 PM IST
सार

भाजपा प्रवक्ता नेहा जोशी ने अमर उजाला को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की अपनी एक यात्रा के दौरान कहा था कि इस राज्य में देवताओं के चार धाम हैं, लेकिन इसके अलावा यहां पंचम धाम और भी होना चाहिए- सैनिक धाम। पीएम की इस सोच को जमीन पर उतारते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सैनिक धाम बनाने की शुरुआत कर दी थी...

विज्ञापन
Uttarakhand: BJP will start Shaheed Samman Yatra for the martyred soldiers ahead of state election 2022
शहीद की अंतिम यात्रा - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

विस्तार

भारी संख्या में उत्तराखंड के युवाओं के सेना में जाने के कारण प्रदेश की राजनीति में सैनिकों का विशेष महत्त्व होता है। आम आदमी पार्टी ने इस बार कर्नल (रि.) अजय कोठियाल के रूप में एक पूर्व सैनिक को ही अपना भावी मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतार दिया है, तो भाजपा ने सात अक्तूबर से शहीद सम्मान यात्रा निकालने का निर्णय किया है। इस यात्रा में पार्टी उत्तराखंड के उन सभी शहीद परिवारों तक पहुंचेगी, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। इन शहीद परिवारों के आंगन से मिट्टी लेकर उसे सैनिक धाम के निर्माण में उपयोग किया जाएगा, ताकि वीर शहीदों के परिवार और प्रदेश की जनता इससे अपना भावनात्मक लगाव महसूस कर सके।

विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता नेहा जोशी ने अमर उजाला को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड की अपनी एक यात्रा के दौरान कहा था कि इस राज्य में देवताओं के चार धाम हैं, लेकिन इसके अलावा यहां पंचम धाम और भी होना चाहिए- सैनिक धाम। उन्होंने कहा था कि इस धरती ने देश की रक्षा में अपने हजारों सपूतों की जान गंवाई है और उनके सम्मान में यहां एक सैनिक धाम होना चाहिए। पीएम की इस सोच को जमीन पर उतारते हुए पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सैनिक धाम बनाने की शुरुआत कर दी थी।

विज्ञापन

Uttarakhand: BJP will start Shaheed Samman Yatra for the martyred soldiers ahead of state election 2022
सैन्य धाम - फोटो : Agency (File Photo)

अब इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए शहीद सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। इसके अंतर्गत उत्तराखंड के सभी वीर शहीदों के घर पर पहुंचकर उनके घर/आंगन से मिट्टी ली जाएगी। इसका उपयोग सैनिक धाम के निर्माण में किया जाएगा। इससे वीर शहीदों के परिवार और पूरे प्रदेश की जनता सैनिक धाम से भावनात्मक रूप से जुड़ाव अनुभव करेगी।

नेहा जोशी ने कहा कि अब तक हम प्रदेश के 1700 वीर शहीदों के परिवारों की पहचान कर चुके हैं। अन्य वीर शहीदों के विषय में भी जानकारी की जा रही है। यात्रा तक जितने शहीद परिवारों की जानकारी उपलब्ध होगी, हम उन सभी परिवारों तक पहुंचेंगे।

वीरगाथाओं को याद दिलाएगा सैनिक धाम

सैनिक धाम में वीर सैनिकों की वीरता की कहानियां यहां आने वालों तक पहुंचाने के लिए विशेष उपाय किये जा रहे हैं। सैनिक धाम में वीर शहीद बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह के नाम पर मंदिरों की स्थापना भी की जाएगी। एक विशेष ऑडिटोरियम के अलावा यहां लाइट एंड शो का भी प्रबंध होगा, जिसके माध्यम से बच्चों और युवाओं को सैनिकों की कहानी सुनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed