फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarakhand BJP's campaign for corruption free state

गंगा पूजन कर BJP ने शुरू किया भ्रष्टाचार हटाओ, उत्तराखंड बचाओ अभियान

Sun, 17 Apr 2016 04:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 17 Apr 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand BJP's campaign for corruption free state
अजय भट्ट - फोटो : amar ujala

भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी से भ्रष्टाचार हटाओ उत्तराखंड बचाओ यात्रा प्रारंभ की गई।

विज्ञापन


मां गंगा की पूजा अर्चना कर यात्रा का श्रीगणेश करते हुए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि राज्य की हरीश रावत सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। राष्ट्रपति शासन इसी सरकार की काली करतूतों के कारण लगा। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर तक गई।

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सुबह करीब दस बजे हरकी पैडी पहुंचे अजय भट्ट ने मां गंगा की पूजा अर्चना कर यात्रा को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड का दुर्भाग्य है कि जिन्होंने लोकतंत्र की हत्या की वे ही अब लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकालने की नौटंकी कर रहे हैं लेकिन जनता इन्हें माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि जब तक हरीश रावत की सरकार रही तब तक राज्य का विकास पूरी तरह ठप हो गया। भ्रष्टाचार चरम पर रहा। खनन और शराब माफिया सरकार चला रहे थे और मुख्यमंत्री जनता को छोड़कर उनके हित साध रहे थे। उनके सलाहकार शराब माफिया से सेटिंग करते हुए स्टिंग ऑपरेशन में पकड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोकतंत्र के नाम पर मजाक कर रही थी सरकार

Uttarakhand BJP's campaign for corruption free state
भाजपा नेता अजय भट्ट‍ - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के एक नेता के घर से 4200 बोरी चावल कालाबाजारी का पकड़ा गया। बाद में खुद मुख्यमंत्री का विधायकों की खरीद फरोख्त का स्टिंग सामने आया। यह सरकार लोकतंत्र के नाम पर मजाक कर रही थी। सही मायने में तो हरीश रावत सरकार ने उत्तराखंड में लोकतंत्र की हत्या की और अब कांग्रेस के नेता खुद ही लोकतंत्र बचाओ यात्रा निकालकर जनता का ध्यान अपने कारनामों से हटाने का प्रयास कर रहे हैं।

जनता को उनकी हकीकत बताने के लिए ही भाजपा ने भ्रष्टाचार हटाओ उत्तराखंड बचाओ यात्रा शुरु की है। राज्य सरकार ने दावा किया कि जनता का आदेश होगा तो प्रदेश हित में भाजपा सरकार बनाने के बारे में भी सोचेगी। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल और खजानदास ने कहा कि कांग्रेस को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर ने कांग्रेस सरकार को घोटालों की सरकार बताया और दावा किया कि भाजपा शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य बनाने के लिए कृत संकल्प है।

स दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नीलम सहगल, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल, सह मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश जमदग्रि, ज्योति प्रसाद गैरौला, देवेंद्र भसीन, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, आशुतोष शर्मा, विनय गोयल, जितेंद्र मोनी, शादाब शम्स, जिला महामंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान, सचिन अग्रवाल, जिला मंत्री राजीव भट्ट, राकेश शर्मा, चंद्रकांत पांडे, कमला जोशी, अनिरुद्ध भाटी, विनोद आर्य, सचिन शर्मा, चंदन चौहान, दीपक गोस्वामी, आलोक चौहान, उज्जवल पंडित विनोद मिश्रा, संजय मल्होत्रा, सौरभ सिखौला, रीता चमोली, सरोज जाखड़, भोला सहगल, राहुल अग्रवाल, राज सिंह, उपेंद्र शर्मा, आशु चौधरी अरविंद चौधरी, नितिन वालिया समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed