{"_id":"58a9e8fb4f1c1b0970d85073","slug":"youth-suicideat-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटक कर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटक कर युवक ने की आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। रविवार को थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाले बबलू (30) ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। थाना ट्रांजिट कैंप एसओ सुशील कुमार ने बताया कि पीलीभीत के थाना बरखेड़ा निवासी बबलू सिडकुल की फैक्ट्री में बतौर श्रमिक काम करता था।
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों से वह परेशान चल रहा था। बताया जाता है कि युवक ने पिछले दो माह से मकान का किराया भी नहीं दिया है। वह अकेले ही किराए के मकान में रहता था। रविवार दोपहर को उसने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन