फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth shot dead himself, death

युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत

Fri, 02 Oct 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Fri, 02 Oct 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली निवासी युवक ने पहले अपनी रिश्तेदार महिला को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं बाद में घटनास्थल से करीब तीन सौ मीटर दूर जाकर खाली प्लाट में खुद की तमंचे से कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इसे अवैध संबंधों से जोड़कर देख रही है।

थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुशील कुमार के मुताबिक मूलरूप से उत्तर प्रदेश, जिला बरेली, तहसील आंवला के ग्राम कनगांव निवासी कुंवरपाल (24) पुत्र कन्हैया लाल कृष्णा कालोनी में किराए पर रहकर सिडकुल में काम करता था। आरोप है कि कुंवरपाल की कृष्णा कालोनी में निवासी अपनी रिश्तेदार एक महिला से अवैध संबंध थे। बीते कुछ दिनों पहले बरेली में दोनों संदिग्ध हालत में भी पकड़े गए थे। तब गांव के ही पांच-छह लोगों ने उनकी धुनाई भी की थी। इधर गुरुवार की सुबह कुंवरपाल अचानक महिला के घर गया और अज्ञात कारणों के चलते पहले उस पर 315 बोर के तमंचे से फायर झोंक दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद कुंवरपाल यह सोचकर भाग गया कि उसकी मौत हो चुकी है। यह देख आसपास के लोगों ने घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि इधर भागता हुआ कुंवरपाल करीब तीन-चार सौ मीटर दूर स्थित दीपक चौधरी के खाली प्लाट में पहुंचा और वहां बैठकर तमंचा कनपटी में सटाकर गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीरों के साथ ही प्लाट का चौकीदार कश्मीर सिंह भी पहुुंच गया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुशील कुमार, आवास विकास चौकी इंचार्ज डीआर टम्टा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि शव के पास से मिला तमंचा और खाली कारतूस कब्जे में ले लिए हैं। साथ ही घायल महिला से पूछताछ की जाएगी। इधर पुलिस ने मृतक कुंवरपाल के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। वे लोग देर शाम तक रुद्रपुर पहुंच सकते हैं। इसके बाद ही कुंवरपाल द्वारा महिला को गोली मारकर खुद आत्महत्या करने की सही कारणों की जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed