फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth

फुटबाल: फाइनल में यूएस नगर ने 7-6 से मुनस्यारी को दी शिकस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Youth
रुद्रपुर स्टेडियम में चोटिल मोहित को उपचार के लिए ले जाते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। राज्य स्तरीय अनुसूचित जनजाति ओपन पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता में यूएस नगर ने जीत ली। उसने फाइनल में मुनस्यारी को 7-6 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

मंगलवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला गया। इस दौरान दोनों टीमों ने पांच-पांच पेनाल्टी दी। इसके बाद सडन डेथ में यूएस नगर की टीम ने मुनस्यारी के खिलाफ सात गोल किए। हालांकि कड़े मुकाबले में मुनस्यारी की टीम ने यूएस नगर के खिलाफ छह गोल किए।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चमोली, यूएस नगर, पौड़ी, उत्तरकाशी, बागेश्वर व मुनस्यारी जिले की टीम से कुल 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। समापन कार्यक्रम में सीटीओ डॉ. पंकज कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी अख्तर अली, उप क्रीड़ाधिकारी वरुण बेलवाल व निर्मला पंत, सुरेश बिष्ट, मोहित, सलीम, तनवीर, राकेश रावत, पुष्कर, नेहा पंत, धीरज जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

यूएस नगर टीम के मनोज की आंख में लगी चोट
रुद्रपुर। यूएस नगर टीम के मनोज की मुनस्यारी के खिलाड़ी से टकराकर आंख में चोट लग गई। चोट लगने से कुछ देर तक मनोज फुटबाल मैदान में ही लेटे रहे। मौके पर पहुंची चिकित्सकों की टीम ने उनका उपचार किया। संवाद

रुद्रपुर स्टेडियम में फुटबाल का फाइनल मुकाबला खेलते खिलाड़ी।

रुद्रपुर स्टेडियम में फुटबाल का फाइनल मुकाबला खेलते खिलाड़ी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed