फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Youth

ताइक्वांडो में रुद्रपुर की ज्योति ने जीता स्वर्ण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Youth
रुद्रपुर में ताईक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय क्रीड़ा विभाग की ओर से मंगलवार को द्रोण ग्रुप ऑफ कॉलेज में दो दिनी अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो महिला-पुरुष प्रतियोगिता शुरू हुई। अंडर-46 किग्रा भार वर्ग में रुद्रपुर की ज्योति ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा व द्रोण ग्रुप ऑफ कॉलेज के एचओडी शमशेर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में डीएसबी कैंपस नैनीताल, एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा, एसबीएस कॉलेज रुद्रपुर, एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी, राधे हरि पीजी कॉलेज काशीपुर, एलएसएम पीजी कॉलेज पिथौरागढ़, एसआईएमटी कॉलेज रुद्रपुर, राजकीय महाविद्यालय बागेश्वर और पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के प्रथम दिन महिला व पुरुषों के विभिन्न भार वर्गों के मुकाबले हुए। महिला अंडर-49 किग्रा भार वर्ग में बागेश्वर की नेहा थापा ने स्वर्ण व हल्द्वानी की ज्योति रावत ने रजत पदक जीता। जबकि अंडर -46 किग्रा भार वर्ग में रुद्रपुर की ज्योति ने स्वर्ण व हल्द्वानी की तनुजा बिष्ट ने रजत पदक जीता। अंडर-53 किग्रा भार वर्ग में काशीपुर की पिंकी ने स्वर्ण, नैनीताल की मानसी बरगली ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-62 किग्रा भार वर्ग में अल्मोड़ा की कनिष्का भंडारी ने स्वर्ण पदक, हल्द्वानी की मेघा रावत ने रजत पदक जीता। अंडर-67 किग्रा भार वर्ग में हर्षिता कक्कड़ ने स्वर्ण, नैनीताल की सुमन कन्याल में रजत पदक जीता। पुरुष आयु वर्ग के प्लस 87 में नैनीताल के आशीष कबड़वाल ने स्वर्ण व हल्द्वानी के दीपक रावत ने रजत पदक जीता। शेष विभिन्न भार वर्गो के फाइनल मैच बुधवार को सुबह 10 बजे से खेले जाएंगे।

वहां देव शर्मा, डॉ. भानु प्रताप दुर्गापाल , लोकेश पांडे, ऋषिपाल भारती, राजेश कुमार (रुद्रपुर), श्याम मेवाड़ी , दिनेश पंत , विनोद कुमार , रविन्द्र भेलवाल , महिपाल बोरा, लोकेश पांडेय,मंगत कंबोज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed