{"_id":"61424fe78ebc3e5acc32bc14","slug":"youth-kashipur-news-hld438096061","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में उठा छात्रों की सुरक्षा का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में उठा छात्रों की सुरक्षा का मुद्दा
विज्ञापन
बैठक में हिस्सा लेते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधेहरि डिग्री कॉलेज में छात्रों को बिना परीक्षा प्रमोट करने के लिए छात्र संघ अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में छात्रों ने कहा कि अगर परीक्षा के दौरान छात्रों को कोरोना ने जकड़ लिया तो जिम्मेदार कौन होगा। भारी संख्या में छात्र-छात्राओं को वैक्सीन नहीं लगाई गई है, ऐसे में खतरा लगातार बना हुआ है।
छात्र संघ अध्यक्ष प्रीत ढींगरा की अध्यक्षता में बुधवार को कॉलेज के पीजी ब्लॉक में छात्र-छात्राओं की बैठक हुई। अध्यक्ष ने कहा कि कुमाऊं विश्वविद्यालय परीक्षाएं कराने की तैयारी कर रहा है। जबकि अभी तक कई छात्र-छात्राओं को कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई जा सकी है।
छात्र फैजुल रहमान ने कहा कि छात्रों को जल्द से जल्द आगामी कक्षा में प्रमोट कर दिया जाए क्योंकि परीक्षा कराना खतरनाक हो सकता है। बैठक में मौजूद तमाम छात्र-छात्राओं ने भी परीक्षा न कराकर छात्रों को प्रमोट करने की बात कही। बाद में छात्रों ने कॉलेज अधिकारियों के समक्ष विद्यार्थियों को प्रमोट करने की मांग रखी। जल्द ही छात्र इस संबंध में कॉलेज अधिकारियों को लिखित प्रार्थनापत्र देंगे। बैठक में अमन चौधरी, अक्षय रस्तोगी, मोहित रौतेला सहित तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।