{"_id":"610d88f78ebc3ea9f62b924d","slug":"youth-found-dead-rudrapur-news-hld433703954","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंतनगर। विवि परिसर स्थित एक आवास में युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेजा है। शेरगढ़ बहेड़ी निवासी रईस अहमद काफी समय से विवि परिसर के बेनी में सिलाई आदि का कार्य करते थे। विवि प्रशासन ने उन्हें दुकान के पीछे ही आवास आवंटित किया था। इसमें वह अपनी पत्नी और बेटे मो. इमरान (26) के साथ रहते थे। इमरान विवि फार्म में ट्रैक्टर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। बृहस्पतिवार को इमरान घर में अकेला था। शुक्रवार की सुबह नौ बजे पड़ोस में रहने वाले उसके चाचा लईक अहमद ने उसे आवाज दी। जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो इमरान फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। पड़ोसियों के अनुसार इमरान बहुत ही हंसमुख और मिलनसार था। इधर, कुछ दिनों से वह तनाव में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।