{"_id":"6b05d6bbc5d129d1450451cb","slug":"iim-to-give-wings-to-startups-from-small-towns-rudrapur-news-c-235-1-ksp1007-151737-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: छोटे शहरों के स्टार्टअप को पंख देगा आईआईएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: छोटे शहरों के स्टार्टअप को पंख देगा आईआईएम
Tue, 24 Nov 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। छोटे शहरों की प्रतिभाओं को बड़े मंच तक पहुंचाने के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के इनक्यूबेशन सेंटर फीड ने नई पहल की है। संस्थान ने जीनियस-एंटरप्रेन्योर्स इन रेजीडेंस (ईआईआर) प्रोग्राम के कोहोर्ट-3 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नवाचार केंद्र के सहयोग से चलाई जा रही इस योजना में टियर-2 और टियर-3 शहरों के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस प्रोग्राम के तहत चयनित उद्यमियों को अपने स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता के साथ-साथ उद्योग विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। आईआईएम के एसोसिएट प्रोफेसर प्रो. सफल बत्रा ने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत मुख्य रूप से तीन सेक्टरों के उद्यमियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग, डीपटेक सॉफ्टवेयर एंड प्रोडक्ट, आईसीटी स्पेस शामिल हैं।
आवेदन की शर्तें
आवेदक भारतीय नागरिक हो और उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो। स्टार्टअप प्राइवेट लिमिटेड कंपनी या एलएलपी के रूप में रजिस्टर्ड हो। आवेदक फुल-टाइम यूजी/पीजी छात्र हो या डीपीआईआईटी से मान्यता प्राप्त दो साल से कम पुराने स्टार्टअप का फाउंडर/को-फाउंडर हो। अब तक 10 लाख रुपये से अधिक की बाहरी फंडिंग न ली हो। आवेदक का आइडिया आइडिएशन, कॉन्सेप्ट वैलिडेशन, प्रॉब्लम-सॉल्यूशन फिट, प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट या प्रोटोटाइप/वर्किंग प्रोटोटाइप के चरण में होना चाहिए।