{"_id":"659ed2009f95f25a7700ce2b","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-rudrapur-news-c-235-1-ksp1002-6524-2024-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Wed, 10 Jan 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 10 Jan 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। घर में बिजली के बोर्ड में तार लगाते समय मंगलवार की रात करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बैलजुड़ी निवासी मो. नईम (30) पुत्र मो. यासीन मेहनत-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे वह बिजली के बोर्ड में तार लगा रहा था कि अचानक करंट की चपेट में आ गया। परिजन कुछ कर पाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों के मुताबिक मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है। बताया मो. नईम की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। संवाद