फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uncle took advantage of minor's disability and committed a heinous act

पिथौरागढ़: ताऊ ने नाबालिग की दिव्यांगता का उठाया फायदा, कर दी दरिंदगी; पुलिस को बताई आपबीती

Sun, 27 Sep 2026 01:23 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 27 Sep 2026 01:23 PM IST
सार

आईसीयू में भर्ती गर्भवती नाबालिग की तबीयत में सुधार के बाद पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। नाबालिग ने अपने ताऊ पर दिव्यांगता का फायदा उठाकर उसके साथ दरिंदगी करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Uncle took advantage of minor's disability and committed a heinous act
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आईसीयू में रखने के बाद तबीयत में सुधार होने पर डरी-सहमी नाबालिग ने बमुश्किल पुलिस को आपबीती बताई और समझाई। पुलिस के मुताबिक, ताऊ ने नाबालिग की दिव्यांगता का फायदा उठाया। सोचा कि दिव्यांग के साथ घिनौनी हरकत की भी तो वह किसी को कुछ नहीं बता पाएगी। हालांकि परिजनों को इस बात का पता चल गया था। पारिवारिक सदस्य की हरकत को सार्वजनिक करने पर लोकलाज के भय से सभी चुप रहे और सभी ने मिलकर बच्ची को कभी न भूलने वाला दर्द दे डाला।शनिवार को आईसीयू में भर्ती गर्भवती नाबालिग के स्वास्थ्य में सुधार हुआ तो पुलिस ने उसके बयान दर्ज कराए।

विज्ञापन


पुलिस ने हौसला दिया तो डरी-सहमी नाबालिग अपने साथ घटी घटना का खुलासा करने में सफल रही। उसने बताया कि ताऊ उसके घर के बगल में रहता है। उसने उसकी दिव्यांगता का फायदा उठाते हुए एक दिन घर में अकेली पाकर उसके साथ दरिंदगी की। इसके बाद यह सिलसिला जारी रहा तो परिजनों को भी एक दिन उसकी हरकत का पता चल गया। लोकलाज के भय से सभी चुप रहे। संयोग से नाबालिग को दौरा पड़ा तो इलाज के लिए उसे अस्पताल लाना पड़ा और उसके साथ हुई यह दरिंदगी और ताऊ की घिनौनी हरकत सार्वजनिक हुई। परिजन भी नहीं चाहते थे कि ताऊ को उसकी करनी की सजा और नाबालिग को न्याय मिले। यही कारण है कि अब तक भी पुलिस के कई बार करने के बाद परिजनों ने आगे बढ़कर ताऊ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की हिम्मत जुटाई है। पुलिस ने स्वत:प्राथमिकी दर्ज की है। अब नाबालिग के बयान दर्ज हो गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed