फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress stages protest against GST raids; MLA Kapri alleges harassment of traders

खटीमा: जीएसटी छापेमारी के विरोध में कांग्रेस का धरना, विधायक कापड़ी ने व्यापारियों के उत्पीड़न का लगाया आरोप

Sun, 27 Sep 2026 04:19 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा Published by: गायत्री जोशी Updated Sun, 27 Sep 2026 04:19 PM IST
सार

छोटे और मध्यम व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जीएसटी के नाम पर छापेमारी और कथित उत्पीड़न के विरोध में रविवार को शहीद स्मारक स्थल पर विधायक भुवन कापड़ी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

विज्ञापन
Congress stages protest against GST raids; MLA Kapri alleges harassment of traders
खटीमा में शहीद स्मारक स्थल पर धरने पर बैठे विधायक व कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : कांग्रेस कार्यकर्ता

विस्तार

 छोटे और मध्यम व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जीएसटी के नाम पर की जा रही छापेमारी और कथित उत्पीड़न के विरोध में रविवार को शहीद स्मारक स्थल पर विधायक भुवन कापड़ी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले युवाओं के रोजगार के अवसरों को प्रभावित कर उन्हें परेशान किया, इसके बाद किसानों को लगातार संकट और कर्ज की ओर धकेला और अब छोटे व्यापारियों को जीएसटी के नाम पर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार किसानों से उनकी उपज सरकारी क्रय केंद्रों के माध्यम से खरीदने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर किसान अपनी उपज के उचित मूल्य और खाद जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए परेशान हैं। अब व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि एक ओर बड़े-बड़े पूंजीपति मित्रों के लाखों करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए जा रहे हैं और दूसरी ओर छोटे व्यापारियों और किसानों से उसकी भरपाई करने का प्रयास किया जा रहा है। वहां पर देवेंद्र कन्याल, उमेश राठौर, अमन अरोरा, नासिर खान, रेहान अंसारी, दीपक चंद, पंकज टम्टा, राजकिशोर सक्सेना, ताहिर, अरफात, अय्यूब, नूर मोहम्मद, आसिफ, फईम,सतपाल राणा, नरेंद्र आर्य, नवीन जोशी, लक्ष्मण राणा,बादल सक्सेना, कांता प्रसाद, विक्रम सिंह, वीरेंद्र राज, पूरन मेहता, तरणवीर सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed