फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   youth died in shaktifarm

अंधड़ में टूटकर पेड़ गिरने से युवक की मौत

Wed, 30 May 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  शक्तिफार्म।
अमर उजाला ब्यूरो  शक्तिफार्म। Updated Wed, 30 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
youth died in shaktifarm
रामाशंकर उर्फ बाबू। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दोस्तों के साथ जंगल स्थित मंदिर गए युवक पर अंधड़ के दौरान पेड़ टूट गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत युवक जूते-चप्पलों की मरम्मत कर परिवार का गुजर बसर करता था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। 

विज्ञापन


वार्ड संख्या एक निवासी रामाशंकर उर्फ बाबू (24) पुत्र स्व. लालकरण मंगलवार शाम अपने कुछ साथियों के साथ नगर से करीब डेढ़ किमी दूर बाराकोली वन रेंज स्थित वन शक्ति मंदिर गया था। बाबू और उसके साथी मंदिर से करीब 50 मीटर दूर पेड़ों के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे। शाम करीब 6:45 बजे अचानक आंधी चलने पर बाबू और उसके साथी मंदिर की ओर भागे।
विज्ञापन


इसी दौरान विशालकाय यूकेलिप्टिस के पेड़ का ऊपरी हिस्सा टूटकर बाबू के ऊपर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। घबराए साथियों ने नगर पहुंच लोगों को घटना से अवगत कराया। नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष सुकांत ब्रह्म ने चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। मृतक अपने पीछे पत्नी रानी, एक साल के बेटे और मां को रोता बिलखता छोड़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed