{"_id":"6835a3e2bba7ac8111005543","slug":"youth-caught-with-smack-in-sitarganj-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 20.05 ग्राम स्मैक के साथ युवक दबोचा, नदीम से मादक पदार्थ खरीदकर लाया था सादाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 20.05 ग्राम स्मैक के साथ युवक दबोचा, नदीम से मादक पदार्थ खरीदकर लाया था सादाब
Tue, 27 May 2025 05:07 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 27 May 2025 05:07 PM IST
सार
पुलिस ने 20.05 ग्राम स्मैक के साथ वार्ड 11 निवासी सादाब (26) को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
सितारगंज में पुलिस ने 20.05 ग्राम स्मैक के साथ वार्ड 11 निवासी सादाब (26) को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी सोमवार को किच्छा हाईवे पर स्थित बूटा ढाबे के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। रास्ते में उन्हें बाईपास काॅलोनी वार्ड 11 निवासी सादाब पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस को देख वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से 20.05 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में बताया कि उसने बहेड़ी (यूपी) निवासी नदीम से स्मैक खरीदी थी।
विज्ञापन
युवक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। वह पहले भी थाना अमरिया (पीलीभीत) में चरस के मामले में जेल गया था। - बीएस चौहान, सीओ
विज्ञापन