{"_id":"63f643518a91baa15b0db30f","slug":"youth-arrested-with-six-grams-of-smack-khatima-news-c-8-1-61716-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: छह ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: छह ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Wed, 22 Feb 2023 10:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 22 Feb 2023 10:01 PM IST
विज्ञापन
खटीमा। चकरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 6.48 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी नानकमत्ता से स्मैक लेकर टनकपुर जा रहा था। चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी के नेतृत्व में टीम जगबूढ़ा पुल पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस को एक बाइक सवार युवक से स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने स्वयं को बिचुवा नानकमत्ता निवासी हरजिंदर सिंह बताया। जोशी ने बताया कि आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर उसकी बाइक सीज कर दी है। संवाद
विज्ञापन