{"_id":"6776e1dcb1aef863e9077414","slug":"youth-activity-orgnised-in-district-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-121437-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मोहित-अमन ने जीता सोना और निखिल ने कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मोहित-अमन ने जीता सोना और निखिल ने कांस्य
Fri, 03 Jan 2025 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के मुक्केबाजों ने स्वर्ण समेत तीन पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। बीती 29-31 दिसंबर तक देहरादून में उत्तराखंड खेल महाकुंभ बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान साई काशीपुर के मुक्केबाज मोहित भंडारी सिंह ने 52 किलो भार वर्ग और 48 किलो में अमन कुमार ने अपने पंचों के दम पर प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। 52 किलो में निखिल भंडारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। सभी खिलाड़ी कोच मुकेश बेलवाल, वरुण शर्मा, सिकंदर पटेल से प्रशिक्षण ले रहे हैं। केंद्र प्रभारी नीरज कुमार, कोच ओमप्रकाश सिंह, संदीप सिंह नेगी, पवन शर्मा आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन