{"_id":"6ab2e1f790efa486ee039552","slug":"avish-kamboj-won-the-400m-and-600m-races-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-147360-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 400 और 600 मीटर दौड़ में अविश कंबोज जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 400 और 600 मीटर दौड़ में अविश कंबोज जीते
Wed, 23 Sep 2026 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
गूलरभोज। एएनके इंटर कॉलेज गूलरभोज में संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य निर्विकार मौर्य ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। संकुल प्रभारी कुंदन लाल कौशिक ने बताया कि बालक वर्ग अंडर-11 की 50 मीटर और 100 मीटर दौड़ में कूल्हा के वंश ने बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ में सरस और 400 मीटर में योगेश जीते। अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नितिन, 200 मीटर में हरगुन, 400 और 600 मीटर दौड़ में अविश कंबोज विजेता रहे।
विज्ञापन