फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   youth activity in the district.

Udham Singh Nagar News: एनडीआरएफ को हराकर कवर ड्राइव मीडिया क्लब सेमीफाइनल में

Mon, 14 Apr 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 14 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
youth activity in the district.
रुद्रपुर। सर्विस एंड कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग में बड़ा उलटफेर हो गया है। ट्रॉफी की दावेदार मानी जा रही एनडीआरएफ की टीम को कवर ड्राइव मीडिया क्लब की ओर से क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एकतरफा हार मिली। इस तरह शानदार जीत के साथ मीडिया क्लब सेमीफाइनल में पहुंच गई है।
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ऊधमसिंह नगर के ओर से रविवार को जिले में चल रही सर्विस एंड कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग का क्वार्टर फाइनल मैच हुआ। एमेनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर एनडीआरएफ ने टॉस जीतकर कवर ड्राइव मीडिया क्लब को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मीडिया क्लब ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 175 रन बनाए। इसमें सुरेंद्र बिष्ट ने 39, फुरकान ने 33 और पुष्कर रौतेला ने 31 रनों का योगदान दिया। एनडीआरएफ की तरफ से विक्रम सिंह, निखिल उपाध्याय ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनडीआरएफ की पूरी टीम 18 ओवर में 108 रनों पर ऑल आउट हो गई। पहले ही ओवर की पहली गेंद पर गिरीश कांडपाल ने एनडीआरएफ के बल्लेबाज को बोल्ड कर पहला झटका दिया। इसके बाद टीम विकेट के पतझड़ को रोक नहीं पाई। एनडीआरएफ की तरफ से देवेंद्र सिंह ने 20 और निर्मल सिंह ने 16 रन बनाए। मीडिया क्लब की तरफ से फारूक ने 3, हरीश रावत और गिरीश कांडपाल ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के अंपायर सत्येंद्र मिश्रा, सचिन कुमार और ऑनलाइन स्कोरिंग विदिशा कर ने किया। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ ऊधमसिंह नगर के जिला अध्यक्ष अजय तिवारी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बधाई दी। वहां नूर आलम, गौरव तिवारी, आफताब आलम, मुनीष शर्मा, एमपी सिंह, पवन सहगल, इंद्रनील कर, सुनील यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed