फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   youth activity in district.

Udham Singh Nagar News: ऋषभ और नेहा ने जीती सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
शक्तिफार्म में विजेता बच्चों को ट्रॉफी प्रदान करते समिति के पदाधिकारी। -संवाद
शक्तिफार्म। बंगाली कर्मचारी उन्नयन समिति की ओर से प्राथमिक और जूनियर वर्ग के बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय आनंदनगर के ऋषभ और उच्च प्राथमिक स्तर पर नेहा सिकदर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


शक्ति शिशु प्राथमिक विद्यालय में रविवार को मुख्यमंत्री राज्य छात्रवृत्ति योजना और जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए प्राथमिक व जूनियर वर्ग के बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई। प्राथमिक वर्ग में ऋषभ, महक मंडल व राहुल सरदार क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। जूनियर वर्ग में नेहा सिकदार प्रथम, तृप्त स्वर्णकार द्वितीय और कृष्णा मंडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


निजी विद्यालयों के बच्चों के लिए अलग से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राथमिक वर्ग में स्वरांजलि, विद्या मंडल व मानसी उपाध्याय और जूनियर वर्ग में ईशांत सिंह, आदित्य मंडल व दीक्षा राय क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। वहां बंगाली कर्मचारी समिति के प्रदेश अध्यक्ष रवि सरकार, क्षेत्रीय अध्यक्ष सब्यसाची हालदार, अमल मंडल, निरंजन मंडल, सदानंद विश्वास, सुशांत डाकुआ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed