फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Govindpur emerged as the champion in Kabaddi, while Anand Kheda won the Kho-Kho competition.

Udham Singh Nagar News: कबड्डी में गोविंदपुर और खो-खो प्रतियोगिता में आनंद खेड़ा रहा चैंपियन

Thu, 17 Sep 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 17 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Govindpur emerged as the champion in Kabaddi, while Anand Kheda won the Kho-Kho competition.
बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं में आनंद खेड़ा की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित करतीं एसडीएम अमृता श
गदरपुर। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे और अंतिम दिन बालिका वर्ग की अंडर-14 और अंडर-19 एथलेटिक्स, कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताएं हुईं।अंडर-19 बालिका वर्ग के 100 मीटर दौड़ में वैष्णवी, 200 में संजना, 400 में वैष्णवी भट्ट, 3000 मीटर दौड़ में पूजा मेहरा प्रथम रहीं। लंबी कूद में कामना द्विवेदी, ऊंची कूद में सोनी कुमारी, गोला फेंक में तनुजा पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, कबड्डी प्रतियोगिता में गोविंदपुर और खो-खो प्रतियोगिता में आनंद खेड़ा की टीम विजेता रही। अंडर-14 आयु वर्ग बालिका वर्ग में 60 मीटर दौड़ में अदिति, 600 मीटर दौड़ में प्राची, लंबी कूद में शगुन कंबोज, ऊंची कूद में शीतल, गोला फेंक में काव्यांजलि, मुर्गा झपट में अलशिफा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता में बराखेड़ा और खो-खो प्रतियोगिता में आनंद खेड़ा की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा, ग्राम प्रधान मीना चौधरी और जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत ने प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। संचालन धर्म सिंह ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक खेल समन्वयक नूर आलम, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विपिन गौतम, कुंदन लाल कौशिक, राजकुमार शर्मा, मिनती विश्वास, कामना, वीरेंद्र कुमार, शालिनी आर्य और संदीप कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed