{"_id":"58a0b2914f1c1b5a33d845b8","slug":"young-ran-for-voter-awareness","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता जागरूकता के लिए दौड़े युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता जागरूकता के लिए दौड़े युवा
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Mon, 13 Feb 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करने पहुंचा दिव्यांग।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव में लोगों को मतदान करने के उद्देश्य से शहर के गांधी पार्क से विभिन्न विद्यालयों, स्वयं सेवी संस्थाओं एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने मैराथन दौड़ का आयोजन किया। डीएम चंद्रेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया।
उन्होंने 15 फरवरी को अधिक से अधिक मात्रा में मतदान करने की अपील की। मतदाता जागरूकता मैराथन मे दिव्यांग दलीप सरकार ने भी भाग लिया। इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक कृष्ण कुणाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह, नोडल अधिकारी स्वीप पीके सिंह, एनएसएस के केपी सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी रसिका सिद्दीकी, जीसी दुर्गापाल आदि थे।
विज्ञापन