फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Young man hurt by father's scolding hanged

पिता की डांट से आहत युवक ने लगाई फांसी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Young man hurt by father's scolding hanged
शक्तिफार्म (ऊधमसिंह नगर)। पिता और बड़े भाई की डांट से आहत युवक ने घर में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल खटीमा भेज दिया।
विज्ञापन
 रविवार सुबह गुरुग्राम गांव निवासी समीरन मंडल (20) को उसके पिता गोविंद मंडल और बड़े भाई ने किसी बात पर डांट दिया। कुछ देर बाद घर का दरवाजा बंद देख परिजन दरवाजा तोड़ अंदर पहुंचे। घर के अंदर फंदे से युवक को लटकता देख परिजनों के होश फाख्ता हो गए। चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच युवक को फंदे से नीचे उतारा। परिजन उसे आनन-फानन में नगर के एक चिकित्सक के पास ले गए। डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर चौकी प्रभारी सुरजीत कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा के नागरिक अस्पताल भेजा। एसआई सुजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed