{"_id":"5ff75f0d8ebc3e2e7c281f0b","slug":"you-will-make-the-dreams-of-state-agitators-come-true-bali-kashipur-news-hld4102831155","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करेंगी आप: बाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करेंगी आप: बाली
विज्ञापन
आप नेता दीपक बाली का स्वागत करते पार्टी कार्यकर्ता।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के सपनों को पूरा करने में आप कोई कसर नहीं छोड़ेगी। राज्य में अगली सरकार आम आदमी पार्टी की होगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार काशीपुर पहुंचे आप नेता एवं राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान पत्रकार वार्ता में बाली ने नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वह खरे उतरेंगे। देवभूमि उत्तराखंड का विकास दिल्ली मॉडल की तर्ज पर होगा।
आप युवाओं को रोजगार देकर पलायन रोकेगी। बिजली, पानी, शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में भी प्रदेशवासियों की उम्मीदों पर आप खरी उतरेगी। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की ओर से नेता प्रतिपक्ष पर की गई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।
विज्ञापन
बाली ने कहा कि लोग बार-बार धोखा देने वाले राजनीतिक दलों से सावधान रहें। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने बाली का स्वागत किया। वहां आप प्रवक्ता मयंक शर्मा, मुकेश चावला, मनोज कौशिक, अभिताभ सक्सेना, असीम अहमद, आमिर हुसैन, अमन बाली, अजय अग्रवाल, ममता शर्मा, किरन, लता, शारदा आदि थे। (संवाद)