फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Wrestlers showed stamina in Dangal

दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed stamina in Dangal
सितारगंज पंडरी गांव में आयोजित दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान। संवाद - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। हजरत लौसारी बाबा के उर्स के मौके पर आयोजित दंगल में पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड के कलियर शरीफ और यूपी के झांसी, गोरखपुर व पड़ोसी देश नेपाल के पहलवानों के बीच कुश्ती हुई। पहलवानों के हैरतअंगेज दांव से सभी दंग रह गए।
विज्ञापन

पांच मई से शुरू उर्स शरीफ के मौके पर आयोजित दंगल में पहले दिन हिमाचल के पहलवान बाबा लाडी व जम्मू कश्मीर के पहलवान बादल के बीच 12 मिनट की कुश्ती हुई। इसमें बाबा लाडी ने बादल को पांच मिनट में ही परास्त कर दिया। इसके बाद उत्तराखंड के कलियर शरीफ से आए पहलवान बाबा मोनिश और यूपी के झांसी से आए पहलवान कल्लू के बीच दस मिनट की कुश्ती खेली गई। बाबा मोनिश ने कल्लू को आठ मिनट में चित कर दिया।
विज्ञापन

नेपाल के बसंत थापा ने यूपी के गोरखपुर से आए पहलवान जयदीप को दस मिनट की कुश्ती में छह मिनट में ही धूल चटा दी। दंगल देखने के लिए श्रोताओं की भारी भीड़ जुटी। पहलवानों के दांव सभी आश्चर्यचकित कर रहे थे। वहां मेला कमेटी के अध्यक्ष जाहिद मलिक, सलीम अहमद, अफसार अहमद, आफताब अंसारी, अब्दुल गनी आदि थे। इधर, शाम को मजार के पास ही कव्वालियों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed