फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Workshop For Inspire Award in kashipur

इंस्पायर अवार्ड कार्यशाला में अनुपस्थित 36 स्कूलों से मांगा स्पष्टीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Workshop For Inspire Award in kashipur
काशीपुर के बीआरसी सभागार में इन्सपायर अवार्ड को आयोजित कार्यशाला में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाएं। ? - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। इंस्पायर अवार्ड-2022 में अधिकतम छात्र-छात्राओं के नामांकन के लिए शिक्षकों की दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसका समापन मंगलवार को बीआरसी सभागार में हुआ। इसमें प्रतिभाग न करने पर मान्यता प्राप्त 36 स्कूलों के प्रतिनिधियों से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

बीईओ आरएस नेगी की अध्यक्षता में यह कार्यशाला दो बैच में हुई। बीईओ नेगी ने कहा कि इस वर्ष भी हर स्कूल से पांच-पांच बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। कार्यशाला में ट्रेनर और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के आलोक विराज सिंह, मनीषा सिंह ने इंस्पायर अवार्ड के लिए नामांकन, प्रोजेक्ट आइडिया, प्रोजेक्ट तकनीक बताई। कार्यशाला में 65 स्कूलों के अध्यापक-अध्यापिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

उधर बीईओ आरएस नेगी ने बताया कि सूचना देने के बावजूद क्षेत्र के मान्यता प्राप्त 36 स्कूलों के प्रतिनिधियों ने इस कार्यशाला में प्रतिभाग नहीं किया। इसलिए संबंधित स्कूलों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस मौके पर अनिल चौहान, संजय यादव, मुनेंद्र कुमार सोरान, संकुल समन्वयक सुरेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed