{"_id":"5fb6c9248ebc3e9b93593744","slug":"workers-should-show-solidarity-by-forgetting-mutual-differences-dr-indira-rudrapur-news-hld4045234193","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता दिखाएं कार्यकर्ता : डॉ. इंदिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता दिखाएं कार्यकर्ता : डॉ. इंदिरा
विज्ञापन
गदरपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गदरपुर। नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट रहने और पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया गया। बृहस्पतिवार को दिनेशपुर मोड के पास स्थित एक मैरिज पैलेस में हुए कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
डॉ. इंदिरा ने कहा कि गदरपुर सीट से कांग्रेस का विधायक और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने, यह सभी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिए। इसके लिए आपसी मतभेदों को भुलाना होगा। उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से सुझाव भी मांगे। एआईसीसी सदस्य राजेंद्र पाल सिंह, जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा और महिला नेता शिल्पी अरोड़ा ने एकजुटता पर जोर दिया।
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रीना कपूर ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सबसे पहले आईटी सेल को मजबूत करना होगा। प्रीत ग्रोवर ने कहा कि कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय का गृह क्षेत्र होने के बावजूद गदरपुर विधानसभा में सड़कों की हालत बदहाल है।
विज्ञापन
वहां ब्लॉक अध्यक्ष नासिर हुसैन, नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी, इंद्रपाल संधू, सुभाष बेहड़, सत्यजीत गुलाटी, गुरविंदर सिंह, अजय गाबा, शैलेंद्र शर्मा, राजेश बाबा, मोहम्मद आलम, वरुण कपूर, विकास तनेजा, शराफत अली मंसूरी, किशोर सामंत, अनिल सिंह, राजीव ग्रोवर, भीम ठुकराल, जकी उल्ला खान, संजीव अरोरा, विजय सुखीजा आदि थे।