फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Workers Protested in Nagar Nigam

छह सूत्रीय मांगो को लेकर निगम कार्यालय पर स्वच्छकों ने दिया सांकेतिक धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Workers Protested in Nagar Nigam
काशीपुर नगर निगम गेट पर धरना देते सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। स्वच्छकारों की छह सूत्री मांगों को लेकर उत्तरांचल सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने नगर निगम में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने मांगें जल्द पूरी न होने पर पूरे सफाई व्यवस्था ठप कर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने बीती 21 मार्च को पर्यावरण मित्रों की समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर नगर निगम के एमएनए को ज्ञापन सौंपा था लेकिन निगम प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। शनिवार को संघ के बैनर तले कर्मियों ने नगर निगम कार्यालय के समक्ष धरना दिया। उन्होंने मेयर के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप था कि स्वच्छता समितियों में कर्मियों की नियुक्तियों में मानकों की अनदेखी की जा रही है। कहा कि क्षेत्रफल के मुताबिक 320 कर्मियों की तैनाती की जाए। उन्होंने एरियर और वर्दी के भुगतान की भी मांग रखी। संघ के नगराध्यक्ष अनित मार्कंडेय और संयोजक नीरज पारछे ने निगम प्रशासन पर स्वच्छकों का शोषण करने का आरोप लगाया। अखिल भारतीय श्रीवाल्मीकि नवयुवक संघ ने भी धरने को समर्थन दिया। धरना प्रदर्शन में विनय चौधरी, अमित भारती, रजत कुमार, मदन लाल, हिमांशु, बादल खत्री, महेन्द्र बेदी, अमित टांक, राजकुमार, अजय कुमार, विशाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed