फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   workers protested

ठेका होने से गुस्साए एफसीआई श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
workers protested
बाजपुर मंडी समिति मैदान में प्रदर्शन करते श्रमिक। - फोटो : BAZPUR
सेंट्रल वेयर हाउस का अलग ठेका होने से गुस्साए एफसीआई श्रमिकों ने प्रदर्शन कर किया। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर 25 फरवरी को आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को मंडी समिति परिसर स्थित मैदान में एफसीआई के श्रमिक एकत्र हुए। श्रमिकों ने बैठक का आयोजन किया। इस दौरान पहुंचे पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने कहा कि श्रमिकों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। पहले से ही एफसीआई श्रमिक वेयर हाउस में माल लदान और उतारने का कार्य करते आ रहे हैं लेकिन वेयर हाउस की तरफ से अलग ठेका दिया जाना न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन

गित्ते ने 25 फरवरी को आंदोलन करने की चेतावनी दी। श्रमिकों ने कहा कि एफसीआई का लदान और उतारने का कार्य श्रमिकों को पूर्व की भांति दिया जाना चाहिए। वेयर हाउस का अलग ठेका देकर श्रमिकों के साथ खिलवाड़ किया गया है। ठेके को लेकर श्रमिकों में भारी आक्रोश है। मौके पर रामदयाल, असगर अली, जगीर हुसैन, मंगल सिंह, नंदकिशोर यादव, रमाकांत, अकरम, गुलशन आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed